बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बन चुके है कहा जा रहा है इसमें प्रशांत किशोर का योगदान है जन सुराज पार्टी में शामिल होने के पीछे। प्रशांत किशोर ने मनीष का जन सुराज पार्टी में तहे दिल से अभिनन्दन किया।
मनीष कश्यप हुए जन सुराज पार्टी में शामिल
बिहार के चर्चित यूट्यूबर और राजनेता मनीष कश्यप की सियासी राह को लेकर करीब एक महीने से चल रही अटकलों पर आखिरकार नया मोड़ ले ही लिया, मनीष कश्यप ने बिहार की राजधानी पटना के बापू भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में औपचारिक ढंग से जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
मनीष कश्यप चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराजी बन ही गए हैं। प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप का जन सुराज पार्टी में स्वागत किया। प्रशांत किशोर ने जन सुराज के डिजिटल योद्धा समागम में मनीष कश्यप का पार्टी में स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोगों को एकत्र होना चाहिए। मनीष कश्यप ने हाल ही में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात कर संविधान की प्रति भेंट की थी। मनीष कश्यप ने पिछले महीने 8 जून को फेसबुक पर लाइव आकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफे का ऐलान किया था और पब्लिक में यह विडियो आज भी ट्रेंड कर रहा है वे एक चर्चित युटूबर भी है।
मनीष कश्यप ने कहा था कि अब बीजेपी का सक्रिय सदस्य नहीं हूं त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप पिछले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। मनीष के बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर कयासों का दौर चल रहा था जिसे आखिरकार मनीष ने नया रुख दे दिया और कहा की आगे बिहार के जनता के लिए मै हमेशा खड़ा हूँ
मनीष कश्यप ने पीला गमछा लेना शुरू कर दिया था, उनके सोशल मीडिया हैंडल्स से पोस्ट की जाने वाली तस्वीरों और वीडियो में भी पीले रंग का उपयोग बढ़ गया था। ऐसे में ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष अब पीके की पार्टी जन सुराज का दामन थाम सकते हैं।
पोस्ट की थी पीके और उदय सिंह के साथ फोटो
मनीष कश्यप ने बीती रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें पोस्ट की थीं. सात जुलाई बापू भवन कैप्शन के साथ पोस्ट की गई तस्वीरों में मनीष जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के साथ नजर आ रहे थे। हालांकि, अपनी इस पोस्ट में मनीष कश्यप ने जन सुराज पार्टी या डिजिटल योद्धा समागम का जिक्र नहीं किया था लेकिन आज की जनता सब समझती है सभी देखना चाहते है मनीष के पार्टी ज्वाइन करने से क्या बदलाव आएगा बिहार में सभी की नज़र इसी में है।
इसे भी पढ़ें – यदि आपको तनाव, क़र्ज़ और कलह से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो श्रावण में इन मन्त्रों को अवश्य पढ़ें।
इसी प्रकार ताज़ा ख़बरों के लिए जुड़े रहिये भगवानम न्यूज़ से साथ

