Most Expensive Cars: दुनिया की सबसे महंगी और लक्ज़री कार जिनकी कीमत आपका दिमाग हिला देंगी

Most Expensive Cars दुनिया की सबसे महंगी और लक्ज़री कार जिनकी कीमत आपका दिमाग हिला देंगी

Most Expensive Cars: क्या आपने सिर्फ रेंज रोवर और लेम्बोर्गिनी के बारे में ही सुना है क्या कोई और भी कार है जो दुनिया में सबसे महंगी है यदि अप जानना चाहते है आइये आपको बताते है दुनिया की सबसे महंगी और लक्ज़री कार जिनकी कीमत आपका दिमाग हिला देंगी

चलिए आगे जानते इन लक्ज़री कारों की कीमत और क्यों है ये दुनिया की सबसे मेहेंगी कारे

Most Expensive Cars in the World: अगर बात लग्जरी की है, तो दुनिया के सबसे पैसे वाले लोग या यूँ कहे की वो लोग जिनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है ऐसे लोग इसे किसी और स्तर पर ले जाते हैं। यहीं से शुरू होती है सुपर लग्जरी कारों (Super Luxury Cars) की दुनिया, जहां कीमतें आम आदमी की सोच से बहुत दूर होती हैं। तो आइए आज जानते हैं उन पांच कारों के बारे में जो दुनिया की सबसे महंगी और एक्सक्लूसिव और लक्ज़री कारों की सूची में शामिल हैं।

1. Rolls-Royce La Rose Noire Droptail 

दुनिया की सबसे महंगी कारों में Rolls-Royce La Rose Noire Droptail सबसे ऊपर आती है, जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये है यह कार इतनी एक्सक्लूसिव और लक्ज़री है कि इसे केवल तीन चुनिंदा ग्राहकों के लिए बनाया गया था इसकी डिजाइन, रंग और इंटीरियर पूरी तरह से कस्टमाइज्ड होते हैं और इसका डिजाइन “ब्लैक बैकारेट रोज” (Black Baicarate Rose) नामक फूल से प्रेरित माना जाता है इसके संभावित खरीदार कोई अरबपति बिजनेस टायकून हो सकते हैं, हालांकि उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया गाया है लेकिन यह कार ग्लोबल में एक्सिस्ट करती है।

2. Rolls-Royce Boat Tail 

इसके बाद आती है Rolls-Royce Boat Tail, जिसकी कीमत करीब 234 करोड़ रूपए बताई जाती है और  यह कार एक याच की तरह डिजाइन की गई है और इसका रियर सेक्शन एक मिनी डाइनिंग जोन (Mini Dining Zone) जैसा लगता है, जिसमें सनशेड, कटलरी और फ्रिज तक दिया गया है यह भी सिर्फ तीन यूनिट्स में बनाई गई है और पहली यूनिट Jay-Z और Beyoncé को दी गई थी ऐसा सूत्रों के स्नुसार पता चला है।

3. Bugatti La Voiture Noire

तीसरे नंबर पर आती है Bugatti La Voiture Noire, जिसकी कीमत लगभग 150 करोड़ है। फ्रेंच में इस नाम का मतलब होता है “ब्लैक कार” और यह एक खुबसूरत और कस्टम प्रोजेक्ट थी है इसमें 8.0L W16 इंजन है और इसका डिजाइन बेहद एरोडायनामिक बनाया गाया था है इस कार को भी एक व्यक्ति ने खरीदा था, जिसका नाम आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन हां जिसने भी लिया होगा उस व्यक्ति खिलाडी ही होगा।

4. Pagani Zonda HP Barchetta

चौथे स्थान पर आती है Pagani Zonda HP Barchetta यह नाम सुनने में ही रेयरहै और इसके फीचर भी जिसकी कीमत लगभग 145 करोड़ रुपये है,  और यह कार भी एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसकी केवल 3 यूनिट्स बनाई गई हैं. इसकी बॉडी डिजाइन कर्वी है और यह एक टॉपलेस ओपन रोडस्टर है जिसे दुनिया की सबसे खूबसूरत कारों में से एक माना जाता है जैसा की आप फोटो में देख सकते है।

5. Bugatti Centodieci

Bugatti Centodieci इस लिस्ट की आखिरी लेकिन बेहद खास कार है. यह बुगाटी की पुरानी EB110 कार को सम्मान देने के लिए बनाई गई थी और यह एक आधुनिक हाइपरकार है और इसकी सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनाई गई हैं। इसकी कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है। इस कार में 8.0 लीटर W16 इंजन दिया गया है, जो इसे सिर्फ 2.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करता है मतलब यह कर नहीं हवाई जहाज की रफ़्तार से भागती है।

इसे भी पढ़ें – सिर्फ 2 लोगों के पास है भारत की ये सबसे महंगी कार, जानिए गाड़ी के फीचर्स और कीमत

ध्यान देने वाली बात ये है कि इन कारों की कीमत सिर्फ स्पीड या इंजन पर डिपेंड नहीं करती बल्कि ये कारें अपनी बिल्ड क्वालिटी, यूनिक डिजाइन, सीमित संख्या में निर्माण और कस्टमाइजेशन के साथ मिलने के लिए जनि जाती है।  हर कार को एक तरह से कलाकृति (Art work) की तरह बनाया जाता है, जो उस ग्राहक की पसंद और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाती है और उनके लिए खास होती है तभी तो इसको लेने वाले इसपर करोड़ो रुपये खर्चने को तैयार है साथ ही यह उनका स्टेटस भी मानी जाती है।

इन कारों के खरीदार अक्सर अरबपति उद्योगपति, रॉयल फैमिलीज, इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज, कार कलेक्टर्स और प्राइवेट म्यूजियम्स के मालिक होते हैं। इन ग्राहकों के नाम अधिकतर सीक्रेट रखे जाते हैं ताकि उनकी प्राइवेसी बरक़रार रहे।

Scroll to Top