Nepal Richest Man: जो लड़का कभी बनना चाहता था चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) लेकिन बन गया नेपाल का सबसे अमीर आदमी ये खबर आधारित है। नेपाल के इकलौते अरबपति बिनोद चौधरी के ऊपर तो आइये जाने कैसे हुआ यह सब।
Nepal Richest Man: वैसे तो भारत में कमी नहीं है अरबतियों की, लेकिन हम आज यहां आपको भारत के नहीं, बल्कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल के सबसे अमीर शख्स के बारे में बताएँगे जो नेपाल के अरबपति कारोबारी बिनोद चौधरी है, जिनको फरवरी 2013 में नेपाल के सबसे अमीर और इकलौते अरबपति का ख़िताब दिया गाया था।

कितनी है बिनोद चौधरी की कुल नेटवर्थ
Binod Chaudhary net worth एबीपी की एक पोस्ट के अनुसार अनुमानित 1.8 बिलियन डॉलर आंकी गयी है। वह चौधरी ग्रुप (CG) के चेयरमैन और सीईओ दोनों हैं वह चैरिटी के काम से भी मौजूदा जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, उन्हें किताबें लिखने और फिल्में बनाने का भी काफी शौक है। आपको बता दें कि वाई वाई इंस्टैंट नूडल्स ब्रांड उन्हीं का है, जिसने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई और इस शीर्ष में पहुचाया।
जहां टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की कुल संपत्ति 247 बिलियन डॉलर है और भारतीय बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के पास 107.1 बिलियन डॉलर का नेटवर्थ ओन करते है, उनके मुकाबले बिनोद चौधरी की संपत्ति थोडा कम है, लेकिन बावजूद इसके वह नेपाल जैसे देश के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाते हैं हालाँकि इस पीछे उनकी मेहनत और जूनून का बड़ा योगदान रहा जिसने उनको यहाँ तक पहुचने में मदद की।
बिनोद चौधरी बनना चाहते थे CA
उनका सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना था, लेकिन पिता के अधिक बीमार होने के बाद घर-परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई जिसके बाद वह अपना खुद का कारोबार करने की राह चल पड़े और यहीं से उन्हें सफलता भी मिली, उनका जन्म काठमांडू के एक ऐसे परिवार में हुआ, जिनका पेशा व्यवसाय था इसलिए बिजनेस के प्रति उनका रूझान शुरू से ही था और व्यापर को समझते भी थे तो इन्होने व्यापर को ही प्राथमिकता देते हुए अपनी सफलता की सीढ़ी चुना।
वाई वाई इंस्टैंट नूडल्स ने दिलाई पहचान

एक बार वह थाइलैंड गए हुए थे तो वहां उन्होंने गौर किया कि यहां के लोगों में इंस्टैंट नूडल्स काफी डिमांड में है। इसी तर्ज को उन्होंने नेपाल में वाई वाई नूडल्स को लॉन्च कर दिया और कुछ ही दिनों के बाद इस ब्रांड ने भारत जैसे दुनिया के कई देशों में अपनी जगह बना ली और सेल्स भी काफी अच्छी रही।
भारत में मैगी की पकड़ मजबूत होने के बावजूद वाई वाई इंस्टैंट नूडल्स ने अपनी जगह बनाने में कामयाब रही उन्होंने 1990 में सिंगापुर में सिनोवेशन ग्रुप को लॉन्च किया इसके बाद, 1995 में दुबई की सरकार से नबिल बैंक में कंट्रोलिंगद स्टेक भी हासिल किया जिसने उनको एक प्रतिष्ठित उद्योगपति का दर्जा दिलाया।
इसे भी पढ़ें – Manoj Bajpayee Net Worth 170 करोड़ से ज्यादा के मालिक है
रतन टाटा के हैं फैन करते है फॉलो
Binod Chaudhary business में अपनी सफलता का श्रेय वह अपने दादा और पिता को देते हैं साथ ही वे रतन टाटा से भी काफी प्रेरित भी हुए है वह साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भी मुरीद हैं। इनके अलावा जैसा की हमने बताया वो सिनेमा में भी अपनी रूचि रखने वाले व्यक्ति है वह बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के भी प्रशंसक हैं।
इसलिए कहते है सोच को समझो और दूर का सोचना कभी कभी आपके जीवन को नया रुख दे सकता है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता उसे बड़ा बनाना पढता है। जैसा की बिनोद चौधरी ने किया मैगी नुडल्स से मुकाबला आसान नहीं रहा लेकिन उन्होंने कर दिया और आज वे एक सफल अरबपति व्यक्ति है।
Bhagwanam News “हम सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें आप तक पहुँचाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाना, तो हमें फॉलो करें और हमारी न्यूज़ फैमिली से जुड़ें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।”


