सिर्फ 2 लोगों के पास है भारत की ये सबसे महंगी कार, जानिए गाड़ी के फीचर्स और कीमत

सिर्फ 2 लोगों के पास है भारत की ये सबसे महंगी कार, जानिए गाड़ी के फीचर्स और कीमत

भारत की जनसंख्या जितनी ज्यादा है उस हिसाब से लोगो के शौख भी बड़े है यहाँ लक्ज़री गाड़ियों का शौक शिर चढ़ कर बोलता है आज आपको बताते है सिर्फ 2 लोगों के पास है भारत की ये सबसे महंगी कार, जानिए गाड़ी के फीचर्स और कीमत

Most Expensive Car: रोल्स-रॉयस फैंटम VIII EWB लग्जरी कार में 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन मिलता है, जो 563 बीएचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है.

Rolls-Royce Phantom VIII EWB: भारत में लग्जरी कारों को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढती जा रही है जैसे फिल्मी स्टार्स और रईस लोगों के बीच लग्जरी कारों का खूब शौक बढ़ रहा है। ऐसी ही एक कार Rolls-Royce Phantom VIII EWB है, जोकि भारत में बिकने वाली सबसे महंगी कारों में से एक है। हर कोई इस गाड़ी की कीमत सुनकर चौंक जाता है। आइए इस कार की खासियत, कीमत सेफ्टी और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Rolls-Royce Phantom VIII EWB भारत में बिकने वाली महंगी कारों में से एक मनी जाती है। इसकी एक्स- शोरूम कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये के करीब है। यह कीमत अलग-अलग कस्टमाइजेशन और फीचर्स के हिसाब से और ज्यादा और कम भी हो सकती है। लेकिन सामान्य फैंटम मॉडल से ज्यादा लंबी और आरामदायक है। कार खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जोकि पीछे सीट पर बैठकर सफर करना पसंद करते हैं और लक्ज़री का लाभ उठाने में विश्वास रखते है हालाँकि ऐसे वाहनों का मज़ा चलने से ज्यादा चलने में आता है। 

Rolls-Royce Phantom VIII EWB का इंजन

रोल्स-रॉयस फैंटम VIII EWB लग्जरी कार 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन के साथ आती है, जो 563 बीएचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क बनाता है। इस कार के अंदर का माहौल किसी 5-स्टार होटल के सुइट से कम नहीं होता है इसमें बैठने के बाद आपको 5 स्टार सेफ्टी से साथ 5 स्टार होटल का ही आनंद प्राप्त होता है। इसका लकड़ी, चमड़ा और मेटल फिनिशिंग इतनी शानदार है कि हर कोना लग्जरी फील करने से साथ आपको अत्यंत आरामदायक अहसास दिलाता है। 

इसमें शानदार लेदर सीट्स, मसाज फंक्शन, लेजर लाइट्स, फोर-व्हील स्टीयरिंग और “स्टारलाईट हेडलाइनर” जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसे पूरी तरह से कस्टमाइज भी किया जा सकता है, जैसे कि वीपर वॉयलेट पेंट फिनिश और 5,500 स्टार्स से बना “स्टारलिट” केबिन मिलता है चाट में ट्विंकल स्टार्स, डार्क एंड लाइट रूप सेटिंग अम्बिंत डिस्को फीचर, रिमोट कंट्रोल्ड आल फीचर और प्राइवेसी भी तो क्यों न हो इसकी इतनी ज्यादा कीमत? 

इसे भी पढ़ें – Most Expensive Cars: दुनिया की सबसे महंगी और लक्ज़री कार जिनकी कीमत आपका दिमाग हिला देंगी

किन लोगों के पास है रोल्स-रॉयस की ये कार? 

भारत में योहान पूनावाला कार के सबसे चर्चित उपभोक्ता या मालिक हैं, जोकि एक बड़े कारोबारी और कार कलेक्टर हैं। इनके पास पहले से ही कईं रोल्स-रॉयस कारें हैं और यह करों के शौक़ीन भी कहे जाते है इनके पास जो Phantom VIII EWB है, उसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है। इनकी कार का रंग Bohemian Red है, जो इसे खास बनाता है। योहान की इस कार में 22 इंच के खास डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिसका इंटीरियर पूरी तरह से कस्टमाइज्ड है. 

दूसरी कार मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास है, जिसका कलर Rose Quartz है। यह काफी यूनिक और कलर स्टाइलिश कार है। इस कार की कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उन्होंने अपनी कार को पूरी तरह अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कराया है जैसा वो चाहती थी। 


Scroll to Top