GST Reforms के बाद इंडियन ऑटो इंडस्ट्री के अंदर काफी चहल-पहल है। छोटी कारों पर मिली धमाकेदार छूट के साथ इंडियन मार्केट में उपलब्ध लग्जरी गाड़ियों की कीमत भी कम हुई है। JLR इंडिया ने घोषणा की है कि वह सरकार द्वारा हाल ही में किए गए GST Cut का पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी।
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राहकों को 9 सितंबर से ही टैक्स में 30.4 लाख रुपये तक की कटौती का लाभ उठाने को मिलेगा। आइए, अलग-अलग गाड़ियों के हिसाब से कम हुई कीमतों के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें – Tata Nexon vs Mahindra XUV 3XO डीजल इंजन में किसका माइलेज है बेहतर ??
Range Rover कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल रेंज रोवर पर सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। नए टैक्स रेट लागू होने के बाद इस एसयूवी की कीमतों में 4.6 लाख रुपये से लेकर 30.4 लाख रुपये तक की कमी आने वाली है। ये कटौती मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। रेंज रोवर पहले से ही भारतीय लग्जरी सेगमेंट में एक बेहद लोकप्रिय एसयूवी है, ऐसे में कीमतों में यह गिरावट इसे और ज्यादा आकर्षक बना सकती है।

Defender JLR का दूसरा आइकॉनिक मॉडल डिफेंडर भी अब ग्राहकों को सस्ते दाम पर मिलेगा। इसमें 7 लाख रुपये से लेकर 18.6 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। ये गाड़ी अपनीदमदार ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी और मॉडर्न डिजाइन के लिए जानी जाती है। कीमतों में इस स्तर की कमी उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है, जो लग्जरी के साथ एडवेंचर को भी पसंद करते हैं।
Discovery लैंड रोवर डिस्कवरी पर भी ग्राहकों को राहत मिलेगी। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स पर 4.5 लाख रुपये से लेकर 9.9 लाख रुपये तक की कटौती लागू की गई है। डिस्कवरी अपने स्पेस, प्रैक्टिकलिटी और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है, जिससे ये फैमिली-ओरिएंटेड लग्जरी एसयूवी खरीदारों के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है।
Range Rover Golden chance to buy
| Brand | Discount (in lakhs) |
| Range Rover | 4.6 to 30.4 |
| Defender | 7 to 18.6 |
| Discovery | 4.5 to 9.9 |
कंपनी ने क्या कहा? JLR इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजन अम्बा ने कहा कि लग्जरी वाहनों पर जीएसटी दरों में की गई यह कटौती ग्राहकों और पूरे इंडस्ट्री के लिए स्वागत योग्य कदम है। इससे मांग में वृद्धि होगी और हमारे भरोसे को मजबूती मिलेगी कि भारत का लग्जरी ऑटो बाजार आने वाले समय में और भी तेजी से बढ़ेगा।
फ्यूचर प्लान
JLR इंडिया ने साफ किया है कि ये बदलाव 9 सितंबर 2025 से तुरंत लागू हो गए हैं। ग्राहक अपनी पसंदीदा कार के मॉडल पर मिलने वाले सटीक लाभ की जानकारी अधिकृत शोरूम से प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी अपनी Reimagine Strategy के तहत आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड विकल्प भी भारतीय बाजार में लाने की योजना पर काम कर रही है।
- iPhone 16 Pro Price Drop: Now Under ₹65,000 Ahead of iPhone 17 Launch
- सिर्फ 2 लोगों के पास है भारत की ये सबसे महंगी कार, जानिए गाड़ी के फीचर्स और कीमत
- New cheapest SUV launched in India | नयी सबसे सस्ती SUV हुई भारत में लॉन्च
