इन्द्रेश उपाध्याय जीवन परिचय, कथा सेवा व भक्ति पथ | Indresh Upadhyay Biography

कथावाचक इन्द्रेश उपाध्याय - जीवन परिचय, कथा सेवा व भक्ति पथ | Indresh Upadhyay Biography

परिचय – कौन हैं इन्द्रेश उपाध्याय?

भारत एक पवित्र सनातन धर्म भूमि है जिसमे अनेक मेधावी मनुष्यों ने जन्म लिया है (Indresh Upadhyay Biography) जिन्होंने अपने ज्ञान के सागर में देश विदेश में अपनी जन्मभूमि का नाम रोशन किया है चाहे वो धीरेन्द्र शास्त्री हो या फिर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज उसी प्रकार वृन्दावन की पावन धरती में जन्म हुआ इन्द्रेश जी महाराज जो की प्रसिद्द कथावाचक कृष्णा चन्द्र शाश्त्री जी के पुत्र भी है, इन्द्रेश उपाध्याय जी एक प्रसिद्ध युवा कथावाचक हैं, जिन्होंने भागवत कथा, राम कथा, और सनातन धर्म को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य पूरे समर्पण से किया है। वो अपने यूट्यूब चैनल भक्ति पथ और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं के बीच आध्यात्मिकता की अलख जगा रहे हैं।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

  • जन्म: 7 अगस्त 1997, वृंदावन, उत्तर प्रदेश में
  • पिता: श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री (प्रसिद्ध भागवताचार्य) इन्होने स्वयं की भगवतगीता की रचना भी की है
  • शिक्षा: कान्हा माखन पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा वृन्दावन में पिताजी के सानिध्य में
  • 13 वर्ष की आयु में भागवत पुराण कंठस्थ कर लिया बड़े तेजश्वी रहे बचपन से हालांकि महाराज जी ऐसा नहीं मानते
  • आध्यात्मिक गुरु: पिता जी के मार्गदर्शन में उन्होंने भगवत गीता और धर्म सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े रहे
कथावाचक इन्द्रेश उपाध्याय - जीवन परिचय, कथा सेवा व भक्ति पथ | Indresh Upadhyay Biography

कथा सेवा की शुरुआत (Indresh Upadhyay Biography)

पहली सार्वजनिक कथा: 2015, द्वारका, गुजरात में इन्द्रेश जी महाराज ने की थी

विषय: भागवत कथा, नैतिक शिक्षाएं, धर्म और विज्ञान का समन्वय हमेशा रहा

प्रमुख विशेषता: सरल भाषा में गूढ़ शास्त्रीय ज्ञान, युवाओं के लिए भी ग्राह्य, और मनमोहक कथा और भजन शैली के कारण प्रसिद्द हुए (इन्द्रेश जी महाराज का भजन संग्रह पढ़ें)

भक्ति पथ संस्था

इन्होंने “भक्ति पथ” नामक संस्था की स्थापना की जो आध्यात्मिक जागृति, गौ संरक्षण, और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित है।

  • YouTube चैनल: Bhaktipath – Indresh Upadhyay
  • सेवाएं: ऑनलाइन कथा, धार्मिक यूट्यूब शॉर्ट्स, ध्यान-योग मार्गदर्शन करते है

सामाजिक सेवा और योगदान

गौ सेवा के प्रति विशेष समर्पण शुरू से रहा और आज भी इसमें समय देते है

युवाओं को नशा मुक्त, संस्कारवान बनाने की दिशा में प्रयास निरंतर करते रहते है

देश-विदेश में कथा: भारत, कनाडा, अमेरिका, दुबई आदि कर चुके है आगे भी देशों की गिनती बढती रहेगी क्यूंकि किशोरी जी की कृपा जिस पर होगी वहां वहां भागवत कथा होती रहेगी

कथावाचक इन्द्रेश उपाध्याय - जीवन परिचय, कथा सेवा व भक्ति पथ | Indresh Upadhyay Biography

व्यक्तिगत जानकारी – इन्द्रेश जी महाराज

जानकारीविवरण
जन्मतिथि7 अगस्त 1997
उम्र (2025 में)27 वर्ष
जन्मस्थानवृंदावन, उत्तर प्रदेश
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
भाषा ज्ञानहिंदी, संस्कृत, अंग्रेज़ी
प्रमुख विषयभागवत कथा, सनातन धर्म

सोशल मीडिया और लोकप्रियता

  • Instagram, Facebook, YouTube, Twitter पर सक्रिय रहते है
  • हर सप्ताह नई कथा, वीडियो, और धार्मिक ज्ञान साझा करते है शोर्ट के माध्यम से भी लगातार पोस्ट होती रहती है
  • लाखों अनुयायी और रोज़ाना बढ़ता प्रभाव है जो महाराज जी की लोकप्रियता किशोरी जी के आशीर्वाद से बढ़ रही है

इन्द्रेश उपाध्याय जी आज के समय में युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं जो सनातन धर्म, श्रीमद्भागवत, और भक्ति को आधुनिक भाषा और दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल कथा सुनाना नहीं, अपितु एक ऐसा मार्ग दिखाना है जो व्यक्ति को आत्मिक उन्नति की ओर ले जाए।


Bhagwanam News “हम सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें आप तक पहुँचाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाना, तो हमें फॉलो करें और हमारी न्यूज़ फैमिली से जुड़ें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।”

Scroll to Top