आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट वाले ऐप भारत में बैन, एकता कपूर ALTT भी है इसमें शामिल

आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट वाले ऐप भारत में बैन, एकता कपूर ALTT भी है इसमें शामिल

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला भारत में प्रसारित होने वाले कुछ आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट वाले ऐप भारत में बैन, प्रतिबंधित कर दिया गया है यह निर्णय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई आपत्तिजनक विज्ञापन और पोर्नोग्राफिक सामग्री दिखाने वाले ऐप के खिलाफ की है। सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इन ऐप्स को बैन करने निर्देश जरी किया है तत्काल प्रभाव से आगामी सुचना तक आइये जानते है विस्तार से आखिर यह निर्णय लिया गया और किन किन ऐप को किया गया है बैन

केंद्र सरकार ने आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले ऐप पर कड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने उल्लू (Ullu) जैसे और भी 25 ऐप पर बैन लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पोर्नोग्राफिक्स कंटेंट और आपत्तिजनक ऐड दिखाने वाले ऐप्स की पहचान करते हुए यह कदम उठाया है, जो की अपने ऐप में अभद्रता जैसे कंटेंट का प्रसार कर रहे है।

इसे भी पढ़ें – इन्द्रेश उपाध्याय जीवन परिचय – Indresh Upadhyay Biography

सरकार की ओर से जारी किए नोटिस के मुताबिक, सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया है कि वे सभी 25 ऐप्स (Apps) को अपने-अपने सर्वर से बंद करें और इनकी पहुंच को तुरंत ब्लाक कर दें। स्टोरीबोर्ड18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह कदम अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। और आगे भी इस प्रकार की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ऐसा सन्देश एप्प्स निर्माताओ को दिया गया है।

जानिए कौन कौन से ऐप हुए है बैन?

1आल्ट -ALTT
2उल्लू -ULLU
3ट्राईफ्लिक्स -Triflicks
4मोजीफ्लिक्स -Mojflix
5फ्यूजी -Fugi
7नियानएक्स वीआईपी -NeonX VIP
8मूडएक्स -MoodX
9हलचल ऐप -Hulchul app
10हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP
11अड्डा टीवी -Adda TV
12फेनियो -Feneo
13हिटप्राइम -Hitprime
14बिग शॉट्स ऐप -Big Shots app
15देशीफ्लिक्स -Desiflix
16बूमेक्स -Boomex
17नवरस लाइट -Navarasa Lite
18गुलाब ऐप -Gulab app
19सोल टॉकीज -Sol Talkies
20शोएक्स -ShowX
21कंगन ऐप -Kangan app
22बुल ऐप -Bull app
23लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment
24जलवा ऐप -Jalva app
25वाओ एंटरटेनमेंट -Wow Entertainment

आखिर क्यों हुए ये ऐप बैन ?

मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग के अनुसार, बैन की गई सभी ऐप्स और वेबसाइट्स पोनोग्राफिक कंटेंट समेत आपत्तिजनक ऐड और कंटेंट परोसते हैं। ऐसे में ये आईटी एक्ट, 2000 के सेक्शन 67 और सेक्शन 67ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 294 और इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रॉहिबिशन) एक्ट, 1986 के सेक्शन 4 समेत कई नियमों का उल्लंघन करते हैं। यही कारण है कि इन पर बैन लगाया गया है। साथ ही केंद्र ने बाकी ऐप को भी मॉनिटर करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है हो सकता है आने वाले समय में ऐसा कंटेंट परोसने वाले एप्स बंद हो जाये यह सन्देश सरकार ने सभी को दिया है।

Scroll to Top