MG ने पुष्टि की है कि वह अपनी नई Majestor SUV को भारत में 12 फरवरी को लॉन्च करेगी। इस SUV को पहली बार 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में पेश किया गया था और इसे कंपनी की लाइन-अप में MG Gloster से ऊपर रखा जाएगा।
MG Majestor भारतीय बाजार में Toyota Fortuner जैसी पॉपुलर SUVs को टक्कर देगी। इसका डिजाइन काफी दमदार और मस्क्युलर है। फ्रंट में बड़ा ऑक्टागोनल ग्रिल, स्टैक्ड LED हेडलैंप और स्लिम LED DRLs दिए गए हैं। पीछे की तरफ रैप-अराउंड LED टेललाइट्स हैं, जो एक लाइट बार से जुड़ी हुई हैं, साथ ही ड्यूल एग्जॉस्ट भी मिलता है, जो इसके बोल्ड लुक को और निखारता है।
इंटीरियर की बात करें तो MG Majestor में नया और प्रीमियम डैशबोर्ड मिलने की उम्मीद है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। यह SUV तीन रो सीटों के साथ आएगी और इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और बेहतर सेफ्टी के लिए Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
इंजन के तौर पर MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीज़ल इंजन मिलने की संभावना है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। कंपनी इसे 4×2 और 4×4 दोनों ऑप्शंस में पेश कर सकती है, जिससे यह शहर और ऑफ-रोड दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए उपयुक्त होगी।
