नई Maruti Suzuki Alto 2025 हुई लॉन्च, नया डिजाईन, 28 KM माइलेज, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ

नई Maruti Suzuki Alto 2025 हुई लॉन्च, नया डिजाईन, 28 KM माइलेज, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ

New Maruti Suzuki Alto 2025 Launched: सुजुकी ने जापान में 2025 Alto का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. ये जापान में सबसे पॉपुलर कारों में से एक है और यह भारत में बिकने वाले मॉडल से पूरी तरह अलग है।

New Suzuki Alto 2025 Launched:   नई मारुती सुजुकी ने तो जापान में झंडे गाड दिए (Suzuki) ने जापान में 2025 Alto का नया फेसलिफ्ट वर्जन भी पेश कर दिया है। इस नई ऑल्टो में डिजाइन में कुछ विशेष बदलाव किए गए हैं और अब यह पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ आपको देखने मिलेगी, जापान में Alto को Kei कार कैटेगरी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि यह कार साइज में सबसे छोटी, लेकिन किफायती और शहरों के लिए एक बेहतर विकल्प बताई जा रही है।  आपको बता दें कि कि जापान में पेश की गई यह Alto, भारत में बिकने वाली ऑल्टो से बिल्कुल अलग है।

इस फेसलिफ्ट में आपको नया फ्रंट ग्रिल, थोड़ा बदला हुआ बंपर डिजाइन, और राउंड शेप में लोअर एयर इनटेक देखने को मिलेगा। पीछे की तरफ अब नई रूफ स्पॉइलर दी गई है जो गाड़ी को बेहतर स्पोर्टी लुक देती है। हालांकि बाकी बॉडी पैनल पहले जैसे ही रखे गए हैं लेकिन फिर भी आल्टो में इतने बदलाव मार्किट ट्रेंड्स को बदल सकते है।

New Suzuki Alto 2025 माइलेज में भी हुआ सुधार

Alto 2025 मॉडल में 660cc का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो दो वर्जन (नेचुरली एस्पिरेटेड और माइल्ड हाइब्रिड) में आता है। सुजुकी का दावा है कि डिजाइन में किए गए बदलावों से एयरोडायनामिक्स में सुधार है और इसका असर डायरेक्ट माइलेज पड़ा है जिससे नया Alto Hybrid मॉडल अब WLTC सर्टिफाइड 28.2 किमी/लीटर का माइलेज देता है, जो पिछले वर्जन के 27.6 किमी/लीटर से काफी बेहतर है। यह जापान की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड मिनी कार बन गयी है।

अंदर से भी ज्यादा प्रैक्टिकल और स्मार्ट

नई Maruti Suzuki Alto 2025 हुई लॉन्च, नया डिजाईन, 28 KM माइलेज, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ
Maruti Suzuki Alto 2025

2025 Suzuki Alto अब पहले से भी ज्यादा प्रैक्टिकल और स्मार्ट नज़र आएगी,  यह कार अभी भी चार-सीटर टॉलबॉय डिजाइन में ही आती है, जिससे केबिन में बैठने की जगह अच्छी मिलती है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Suzuki Connect ऐप इंटीग्रेशन और स्मार्टफोन से रिमोट एयर कंडीशनिंग कंट्रोल जैसे अच्छे फीचर्स शामिल किए गए हैं जो आल्टो को और भी आचा इंटीरियर दे रहे। हाइब्रिड वर्जन में लेदर स्टीयरिंग व्हील, क्रोम डोर हैंडल्स और स्टील व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे और प्रीमियम लुक दे रहे हैं।

2025 Suzuki Alto में ADAS सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से भी Suzuki Alto अब पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बताई जा रही है इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानि की (ADAS) फीचर्स शामिल किए गए हैं, जैसे कि डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट II, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन और ट्रैफिक लाइट डिपार्चर नोटिफिकेशन से लेस,  इन सुविधाओं के साथ 2025 Suzuki Alto अब केवल माइलेज के लिए नहीं, बल्कि सेफ्टी के लिए भी एक बेहतर विकल्प बन सकती है।

वेरिएंट्स और कीमत में क्या है अंतर

नई Maruti Suzuki Alto 2025 हुई लॉन्च, नया डिजाईन, 28 KM माइलेज, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ
Maruti Suzuki Alto 2025

कीमत की बात करें तो जापान कार बाज़ार में 2025 Suzuki Alto के दो वर्जन लांच किए गए हैं। जिसका नेचुरली एस्पिरेटेड वर्जन 11,42,900 येन (लगभग 6.76 लाख) में आएगा, जबकि टॉप हाइब्रिड AWD वर्जन की कीमत 16,39,000 येन (लगभग 9.70 लाख) बताई जा रही है, हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि Suzuki इस मॉडल को भारतीय बाजार के लिए कस्टमाइज करके जल्द ही लांच कर सकती है।


Bhagwanam News “हम सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें आप तक पहुँचाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाना, तो हमें फॉलो करें और हमारी न्यूज़ फैमिली से जुड़ें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।”

Scroll to Top