MG Comet EV: नई MG Comet EV की बेस मॉडल की कीमत 7.30 है। क्या आप इसको एमी पर आसानी से ले सकते है जी हाँ यदि आप 1 लाख रूपए की डाउन पेमेंट करते है तो आपको 6.30 तक का लोन बैंक या प्राइवेट फाइनेंस द्वारा दिया जा सकता है वो भी बड़ी ही आसानी से।
India Most Cheapest Electric Car: जैसा की आप आप जानते होंगे एमजी मोटर अपनी मजबूती और बेहतरीन वहां निर्माता के रूप में प्रसिद्द है भारत में इलेक्ट्रिक मार्केट (Most Cheapest EV) में एमजी मोटर्स ने अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है।
भारत की बेहद सस्ती इलेक्ट्रिक कार
इस कार पहले से ज्यादा सेफ और फीचर-लोडेड किए गए है साथ 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह इलेक्ट्रिक कार कम बजट में EV खरीदने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है देखले में सुन्दर और लेटेस्ट फीचर से लेस इस कार को भारत में पसंद किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कैसे आप 30 हज़ार की सैलरी में आपको बताते है कैसे आप MG Comet EV को EMI पर आसानी से खरीद सकते हैं आइए इस गाड़ी की ऑन-रोड प्राइस, EMI और फाइनेंस प्लान के बारे में पूरा हिसाब-किताब आपको बताते हैं।
MG Comet EV की कीमत और EMI कितनी बनेगी

नई MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत (On Road Price) करीब 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर आप 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.30 लाख रुपये का लोन लेना होगा। इस लोन की इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) अनुमानित रूप से 9.8% प्रति वर्ष होगी और इसे चुकाने की अवधि 5 साल होगी जो की एक बढ़िया विकल्प है।
इसे भी पढ़ें – दुनिया की सबसे महंगी और लक्ज़री कार जिनकी कीमत आपका दिमाग हिला देंगी
इस हिसाब से हर महीने आपको लगभग 13,400 रुपये की EMI चुकानी होगी, कुल मिलाकर, 5 साल में आपका कुल भुगतान करीब 8 लाख रुपये होगा, जिसमें मूल लोन राशि और ब्याज दोनों शामिल हैं। हालांकि,अलग-अलग शहरों में MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत (On Road Price) में भी थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है लेकिन इतना ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा यदि आप एक ही एस्टेट में वहां खरीदते है।
शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस
MG Comet EV फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी शानदार है यह एक कॉम्पैक्ट 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार (Compact 4 Seater Electric Car) है, जिसे खासतौर पर शहरों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 17.3 kWh की लीथियम-आयन बैटरी (LithiumIon Battery) दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक चलती है यह कार एसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (AC Fast Charging Support) के साथ आती है।
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के लिहाज से यह कार डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा से लैस है, इसमें पावर-फोल्डिंग ORVMs, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS + EBD जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे और सुरक्षित बनाती हैं।
अन्य किसी भी विशेष जानकारी के लिए आप MG Motors वेबसाइट में जाकर पढ़ सकते है, अन्य किसी भी सुझाव और जानकारी के लिए हमें कमेंट करे और जुड़े रहने के लिए सब्सक्राइब करें Bhagwanam News.


