सुंदर पिचाई की नेटवर्थ 9500 करोड़ के पार – जानें अरबपति बनने की कहानी

सुंदर पिचाई की नेटवर्थ 9500 करोड़ के पार – जानें अरबपति बनने की कहानी

Sundar Pichai Net Worth – गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई अब अरबपतियों की सूची में शामिल हो चुके हैं। सुंदर पिचाई की नेटवर्थ यानि संपत्ति का आंकड़ा 1.1 बिलियन डॉलर यानी लगभग 9508 करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है। यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि पिचाई न तो गूगल के संस्थापक हैं और न ही सह-संस्थापक। वे एक ऐसे सीईओ हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत, सूझबूझ और दूरदृष्टि के बल पर ये मुकाम हासिल किया।

मेहनत और सादगी से अरबपति तक का सफर

सुंदर पिचाई का नाम आज तकनीकी जगत में एक मिसाल के तौर पर लिया जाता है। वे किसी कारोबारी घराने से नहीं आते, न ही उन्होंने कोई स्टार्टअप खड़ा किया। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत, मजबूत नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच से उन्होंने वो कर दिखाया, जो कम ही लोग कर पाते हैं।

इसे भी पढ़ें – सुंदर पिचाई भी बने अरबपति: गूगल में 10 साल पूरे, जानें कितनी है नेटवर्थ

तमिलनाडु के चेन्नई में एक साधारण घर में पले-बढ़े पिचाई आज गूगल और उसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ हैं। और अब उनका नाम दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल हो गया है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, 53 वर्षीय सुंदर पिचाई की नेटवर्थ 1.1 बिलियन डॉलर यानी 9508 करोड़ रुपये के पार पहुँच गई है। ये उपलब्धि इसलिए भी अनोखी है क्योंकि टेक इंडस्ट्री में अधिकतर अरबपति सीईओ अपने स्टार्टअप के संस्थापक होते हैं, जैसे कि मेटा के मार्क जुकरबर्ग या एनविडिया के जेनसन हुआंग। वहीं पिचाई एक नॉन-फाउंडर सीईओ के रूप में अरबपति बने हैं।

सुंदर पिचाई की नेटवर्थ 9500 करोड़ के पार – जानें अरबपति बनने की कहानी
सुंदर पिचाई की नेटवर्थ 9500 करोड़ के पार – जानें अरबपति बनने की कहानी

कैसे बढ़ी सुंदर पिचाई की नेटवर्थ?

हाल ही में अल्फाबेट ने अप्रैल-जून तिमाही की रिपोर्ट जारी की, जिसमें कंपनी का मुनाफा 28.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये रहा। कमाई का आंकड़ा भी 96.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 8.04 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंचा।

AI की बढ़ती मांग और बाजार में कंपनी की मजबूत पकड़ के चलते अल्फाबेट की मार्केट वैल्यू 2.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच गई। इससे पिचाई की हिस्सेदारी के शेयरों की कीमत भी काफी बढ़ी। पिचाई के पास कंपनी में लगभग 0.02% की हिस्सेदारी है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 440 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3800 करोड़ रुपये बताई जाती है।

सालाना सैलरी और अन्य लाभ

(Sundar Pichai Net Worth)

साल 2024 में सुंदर पिचाई की कुल सैलरी लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी 91.42 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से करीब 22% ज्यादा है। उनकी बेसिक सैलरी करीब 17 करोड़ रुपये है, लेकिन असली कमाई स्टॉक अवॉर्ड्स से होती है।

इसके अलावा कंपनी उनकी सुरक्षा पर भी बड़ा खर्च करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में पिचाई की सुरक्षा पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए, जिसमें घर की सुरक्षा, यात्रा के दौरान सुरक्षा और निजी ड्राइवर जैसे खर्च शामिल हैं।

कॉलेज में पहली बार देखा था कंप्यूटर

सुंदर पिचाई का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ और शुरुआती पढ़ाई चेन्नई में की। उन्होंने IIT खड़गपुर से बीटेक करने के बाद अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएस और पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली।

2004 में उन्होंने गूगल जॉइन किया और Android, Chrome, YouTube जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभाई। दिलचस्प बात ये है कि पिचाई ने पहली बार कंप्यूटर कॉलेज में देखा था।

उनका सफर उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और मेहनत से उन्हें साकार भी करते हैं।

FAQ – सुंदर पिचाई से सम्बंधित

सुंदर पिचाई कौन हैं?

सुंदर पिचाई एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी हैं, जो गूगल और उसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ हैं।

सुंदर पिचाई की नेटवर्थ कितनी है?

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, सुंदर पिचाई की कुल नेटवर्थ लगभग 1.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 9,000 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

सुंदर पिचाई गूगल में कब से हैं?

सुंदर पिचाई ने 2004 में गूगल जॉइन किया था और 2015 से गूगल के सीईओ बने। 2019 में वे अल्फाबेट के भी सीईओ बने।

सुंदर पिचाई का जन्म कहाँ हुआ था?

सुंदर पिचाई का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।

सुंदर पिचाई की शिक्षा कहाँ हुई?

उन्होंने IIT खड़गपुर से बीटेक किया, फिर अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएस और पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया।


Scroll to Top