डेलावेयर कोर्ट ने Byju Raveendran पर लगाए गए अरबों डॉलर के जुर्माने को रद्द किया

डेलावेयर कोर्ट ने Byju Raveendran पर लगाए गए अरबों डॉलर के जुर्माने को रद्द किया

अमेरिका के डेलावेयर कोर्ट ने हाल ही में Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन पर लगाए गए भारी-भरकम जुर्माने के फैसले को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि वास्तविक नुकसान (damages) की सही गणना नहीं हुई थी। अब कोर्ट ने आदेश दिया है कि जनवरी 2026 की शुरुआत में एक नया चरण शुरू होगा, जिसमें आरोपों से जुड़े नुकसान की फिर से जांच की जाएगी।

यह फैसला उस डिफॉल्ट जजमेंट के दो हफ्ते बाद आया है, जिसमें कोर्ट ने बायजू रवींद्रन को 1.07 बिलियन डॉलर (लगभग ₹9,000 करोड़) चुकाने का आदेश दिया था। यह जजमेंट इसलिए दिया गया था क्योंकि कंपनी बार-बार कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी।

क्या था मामला?

  • Byju’s Alpha (जो 2021 में डेलावेयर में रजिस्टर की गई थी) को $1.2 बिलियन लोन मैनेज करने के लिए बनाया गया था।
  • बाद में लेंडर्स ने आरोप लगाया कि $533 मिलियन गलत तरीके से रवींद्रन और उनके सहयोगियों को ट्रांसफर किए गए।
  • इसी आरोप के आधार पर GLAS Trust Company और Byju’s Alpha ने कोर्ट से शिकायत की थी।
  • कोर्ट ने पहले माना था कि रवींद्रन कई बार जवाब देने से बचते रहे और उन पर कुल $533M + $540.6M का भारी जुर्माना लगा दिया था।

लेकिन अब फैसला पलट गया

Byju’s की मूल कंपनी Think & Learn Pvt Ltd के संस्थापकों के अनुसार:

  • कोर्ट ने माना कि नुकसान की राशि तय ही नहीं की गई थी।
  • इसलिए अब पूरी प्रक्रिया फिर से शुरू होगी।

रवींद्रन की लीगल टीम का आरोप है कि GLAS Trust और लेंडर्स ने कोर्ट और जनता के सामने कई बातें छुपाईं या गलत जानकारी दी। उनकी वजह से:

  • Byju’s का बिज़नेस लगभग खत्म हो गया
  • करीब 85,000 नौकरियां चली गईं
  • 250 मिलियन छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई
  • और कंपनी का अरबों डॉलर का वैल्यूएशन गिर गया

आगे क्या होगा?

अब जनवरी 2026 में कोर्ट यह तय करेगा कि असल में कितना नुकसान हुआ और क्या रवींद्रन जिम्मेदार हैं। फिलहाल जुर्माने का पुराना फैसला रद्द कर दिया गया है, जो Byju’s के लिए थोड़ी राहत की खबर है। Source BS


मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने जनवरी–अक्टूबर 2025 में 1.5 लाख यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया

Scroll to Top